हमारे बारे में
प्रचंड आवाज सिर्फ एक न्यूज़ प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ को बुलंद करने का एक सशक्त माध्यम है। हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को तथ्यपरक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ सामने लाना है।
हम मानते हैं कि लोकतंत्र में एक मजबूत और स्वतंत्र पत्रकारिता की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इसी विचार के साथ प्रचंड आवाज प्रशासन, राजनीति, समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, अपराध, रोजगार, विकास और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर विश्वसनीय एवं सार्थक समाचार अपने पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करता है।
हमारी प्राथमिकता केवल खबर प्रकाशित करना नहीं, बल्कि खबर के पीछे छिपे सवालों को सामने लाना और आम नागरिक की आवाज़ को उचित मंच देना है। गांव से लेकर शहर तक, जमीन से जुड़ी खबरों को प्रमुखता देना हमारी पत्रकारिता की पहचान है।
हम किसी विचारधारा, व्यक्ति या संस्था के पक्ष में नहीं, बल्कि तथ्यों और जनहित के पक्ष में खड़े रहने का प्रयास करते हैं। समाचारों में संबंधित पक्ष का दृष्टिकोण सामने रखना और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर खबर प्रस्तुत करना हमारी पत्रकारिता का मूल सिद्धांत है।प्रचंड आवाज का संकल्प है कि दबे हुए सवालों को आवाज मिले, जनता की समस्याएं जिम्मेदार लोगों तक पहुंचे और समाज में जागरूकता एवं सकारात्मक बदलाव के लिए पत्रकारिता अपनी भूमिका निभाए।
